Translate

सोमवार, 18 अगस्त 2025

बाजना थाना परिसर में हुआ जनसंवाद!!...खुले में छोड़े गए पशुओं पर होगी कार्रवाई।

//रूपेश जैन, सत्यम खरे//

बक्सवाहा(छतरपुर)। जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बाजना के स्थानीय पुलिस थाना परिसर में आज जनसंवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अयोध्या प्रसाद यादव ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी पशुपालक अपने-अपने पशुओं को घर पर बांधकर रखें और उनका ध्यान रखें। खुले में छोड़ी गई गाय-भैंसें सड़क पर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं, इसलिए अब ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि अगर गांव या मोहल्लों में लड़ाई-झगड़ा, शराबखोरी या किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर है।

इस जनसंवाद में पुलिस स्टाफ के साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें सरपंच प्रतिनिधि भगवती मुन्ना शुक्ला, कंजरा सरपंच भूपेंद्र सिंह परमार, निमानी सरपंच लक्ष्मी जगदीश यादव, भगवान सिंह, गणेश पटेल, बेटू साहू, इस्माइल खान, अरविंद शुक्ला, भूरे सिंह, राजा बाबू, अनिल अवस्थी, श्रीकांत तिवारी सहित अन्य लोग शामिल थे। मीडिया से सत्यम खरे भी मौजूद रहे।