Translate

शनिवार, 4 मार्च 2023

बड़ामलहरा। किन्नर का भेष रखकर अबैध बसूली...पुलिस से मामले की हुई शिकायत।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। बडामलहरा क्षेत्र में नकली किन्नर का मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि, कुछ लोग किन्नर का रूप धारण कर, ग्रामीणों से अबैध बसूली कर रहे हैं। असली किन्नर ने भगवां पुलिस थाना में लिखित आवेदन देकर नकली किन्नरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

     चंदा पिता रामस्वरूप प्रजापति (36) निवासी वार्ड नं. 14 बडामलहरा ने पुलिस को बताया कि, भगवां थाना क्षेत्र में नकली किन्नर सक्रिय हैं और गांव गांव जाकर अबैध बसूली कर रहे है। असली किन्नर जब गांव में बधाई गानें गया तब मामले का खुलासा हुआ। उसनें बताया कि, भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सतपारा, बरेठी सहित अन्य गांव में बधाई गाकर हम बसूली करते है। चंदा किन्नर का आरोप है कि, फरीद खां नट निवासी ग्राम बरेठी थाना भगवां दाढी मूछें बनाकर, सिर में बाल चोटी लगाकर और साडी पहनकर किन्नर का रूप धारण कर अपनें साथियों के साथ हमारे गांवों में बधाईयां गाकर बसूली कर रहा है। ग्रामीणों के एतराज पर नकली किन्नर कहते हैं कि, चंदा किन्नर की तबियत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है उसी के कहनें पर हम बधाई गानें आए है। चंदा किन्नर ने बताया कि, मुकेश बंसकार निवासी ग्राम सतपारा के यहाँ लडका की शादी थी जिसकी बधाई गानें गया था तभी परिजनों ने बताया कि, एक किन्नर हाल ही में बधाई गाकर पैसा ले गया है।