//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। छतरपुर में अविस्मरणीय रही जब सीता राम कॉलोनी छतरपुर में संस्कृति संचनालय के सहयोग से सर्वांगीण महिला विकास समिति के द्वारा एक दिवसीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें शहर के सभी विद्वान कवियों ने अपनी कविताओं का आनंद दिलाने का भरपूर प्रयास किया लोगों के द्वारा कवियों की कविताएं सुनने के लिए बहुत ही उत्सुकता दिखाई दी जिसमें कुछ कवित्री द्वारा भी कविता पाठ किया गया। वीणा पाठक द्वारा वीर रस की कविताएं सुनाई गई, अशोक खरे द्वारा करुण रस की कविताओं का पठन किया गया, कवि राजेंद्र नामदेव के द्वारा वीर रस की कविताओं का आनंद दिलाया गया।
फिर सुरेखा शर्मा ,मालती श्रीवास्तव ,बाबूलाल सेन ,जय राम दुबे ,कृपाशंकर अग्निहोत्री और भी बहुत से कवियों ने बारी बारी से अपनी कविताओं के द्वारा लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आम जनमानस द्वारा कवि सम्मेलन आयोजक मंडल को शुभकामनाएं दी गई।