Translate

बुधवार, 31 मई 2023

बड़ामलहरा जिला बनाने को लेकर राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

 

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

भगवाँ(छतरपुर)। विधायक कार्यालय में अल्प प्रवास के दौरान राजस्व मंत्री का क्षेत्रीय विधायक सहित भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ामलहरा को जिला बनाने का ज्ञापन भी सौंपा। बड़ा मलहरा के रास्ते छतरपुर जाते वक्त राज्यमंत्री गोविंद सिंह के विधायक निवास पर अल्प प्रवास के दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान उन्होंने बड़ामलहरा को जिला बनाने का ज्ञापन भी सौंपा जिस पर राजस्व मंत्री ने बड़ामलहरा जिला बनाने में हर संभव आश्वासन दिया। 

                        इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, मंड़ल अध्यक्ष गिरजा प्रसाद पटैरिया, नगर परिषद अध्यक्ष निशाराजा बुंदेला, भाजपा नेता आनंद सिंह बुंदेला, जनपद अध्यक्ष राघव राजा,नीरज पौराणिक सहित सैकड़ाभर से अधिक लोग मौजूद रहे।