//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे स्थानीय सब्जी मंडी में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक टमाटर की क्रेट में कोबरा प्रजाति की नागिन बैठी देखी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 5 बजे स्थानीय सब्जी मंडी में कल्लू कडोरी व्यापारी की दुकान पर नारायण गांव से टमाटर भरकर एक ट्रक आया था। जिसमें टमाटर से भरी क्रेट थी जैसे ही टमाटर से भरी क्रेटो को नीचे उतारा गया। तभी एक क्रेट में करीब 2 फुट की कोबरा प्रजाति की नागिन बैठी देखी गई। जिससे सब्जी मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसकी सूचना व्यापारी द्वारा सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा स्थानीय सब्जी मंडी पहुंचे और करीब 5 मिनट के बाद उस नागिन को पकड़ लिया। अकील बाबा ने बताया कि यह काफी जहरीले नागिन होती है जिसके काटने से मिनटों में ही इंसान की मौत हो जाती है।