Translate

शनिवार, 17 जून 2023

घुवारा। प्रथम ही प्रयास में नगर के बेटे ने नीट की परीक्षा की उत्तीर्ण....गुरुजनों, परिवारजनों सहित सगे संबंधियों ने दी शुभकामनाएं।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)।  लगन व मेहनत से कुछ करो तो हर चीच हासिल कर सकते है। ऐसा ही कुछ नगर के एक बेटे ने कर के दिखाया है जिसने पहले ही प्रयास में नीट का अच्छे अंको से एक्जाम पास किया है। 

आपको बता दे कि नगर घुवारा के वार्ड नम्बर 13 में निवास करने बाले सुरेन्द्र कुमार राय उर्फ (पप्पू) राय के पुत्र राज राय ने 7 मई को प्रथमबार नीट का एक्जाम दिया था जिसका 13 जून को परिणाम घोषित हुआ परिणाम में कुल 720 अंको के टेस्ट में 626 अंक हासिल करके अच्छी रैंक पाकर नगर सहित माता पिता का नाम रोशन किया है ज्ञात ह कि राज राय की प्रारंम्भिक शिक्षा 8 वी तक घुवारा नगर के स्कूल से ही अर्जित की है उसके बाद कक्षा 9वी से 12 वी तक सागर के डीवीएस स्कूल से पास की उसके उपरांत तुरंत नीट के एक्जाम हेतु इंदौर के कोचिंग करने चले गये मात्र 1वर्ष की कोचिंग के दौरान पहला टेस्ट दिया जिसमे पहले ही प्रयास मे सफलता हासिल की। इस प्रकार पहली बार में सफलता हासिल करने पर राज राय ने अपने पिता सुरेन्द्र राय माता तारा राय व गुरूजनो का आर्शीबाद बताया तो बही संगे संबधियो ने राज रायको शुभकामनाए दी।