Translate

शुक्रवार, 16 जून 2023

छतरपुर। जिला कलेक्टर के आदेश को दिखाया जा रहा ठेंगा...बिना मुडेर के खुले कुओं में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा...रामटौरिया पंचायत का मामला।

विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। पिछले दिनों प्रदेश के इंदौर शहर में एक बाबड़ी में हुये भीषण हादसे से सबक लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कलेक्टर ने खुले बोरवेल और खुले कुओं को ढंकने के लिए नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों के सीईओ को सख्त लहजे में निर्देश दिए होंं मगर अनेक ग्राम पंचायतोंं द्वारा कलेक्टर के निर्देशों को हवा हवाई कर दिया है। अनेक ग्राम पंचायतें ऐसी है जिनमें आज भी बगैर मुंडेर के कुएं खुले पड़े है। जबकि पंचायत सचिवोंं ने कुओं को ढंक दिये जाने की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में एक पंचायत सचिव ने तो लापरवाही पूर्ण जवाब देते हुए उसके समय में एक भी कुआं न बने होने की बात कह कर मुंडेर बनवाने से पल्ला झाड़ लिया। हासिल जानकारी के मुताबिक बड़ामलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रामटौरिया में अनेक कुएं बिना मुंडेर के है। जिनपर ग्राम पंचायत द्वारा न तो मुंडेर बनवाई गई है और न ही उन्हें किसी भी तरीके से ढंका गया है आखिर ग्राम पंचायत द्वारा जिले के कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां क्यों उड़ाई जा रहींं है इस बात को लेकर ग्राम पंचायत के लोगों ने अचरज व्यक्त करते हुए सवाल भी उठाए हैं कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को किसी हादसे का इंतजार है। यही हाल ग्राम पंचायत हलावनी एवं मबई गांव का भी बताया गया है जहां कुओं पर न तो मुंडेर बनाई गई है न ही उन्हें व्यवस्थित तरीके से ढंका गया है। गौरतलब है कि इसी तरह खुले और सूखे कुएं में भगवांं ग्राम पंचायत के हरिनगर गांव में पिछले दिनों एक बेजुबान गौवंश की गिरकर दर्दनाक मौत हो गई थी। ज्ञात हो कि पिछले जन्म हलावनी ग्राम पंचायत के एक खुले हुए हैं हार्वेस्टर के हेल्पर की थी रात्रि के वक्त कुएं में गिरकर दर्दनाक मौत हो चुकी है।

 •  रामटौरिया में लगे गंदगी के ढ़ेर।

रामटौरिया गांव में इन दिनों जमकर गंदगी ढ़ेर भी लगे हुये है लेकिन इस ओर पंचायत का ध्यान नहीं है। ग्रामीण ने पंचायत के जिम्मेदारों पर आरोप लगाया है कि कचरा और गंदगी के ढेर भी ऐसी जगह लगे हुये है जहां लोगों को हैंड़पंप से पीने का पानी भरना पड़ता है। साफ-सफाई के नाम फर्जी बिलों के जरिए धनराशि हड़पने का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।

•  यह कहना है ग्राम पंचायत सचिव का।

 मेरी ग्राम पंचायत रामटौरिया में एक भी कुआं बिना मुंडेर का नहीं है तथा सभी बोरवेल बंद करा दिए गए हैं। यह कहना है ग्राम पंचायत सचिव भगवानदास गुप्ता का। सचिव भगवानदास गुप्ता से पूछा गया कि ग्रामीणों द्वारा ताजे फोटो और वीडियो उपल्बध कराये गये है जिस पर उन्होंने जबाब देते हुये कहा कि फोटो और वीडियो सभी झूठे है। रामटौरिया गांव में नेतागिरी ज्यादा है यहां के लोग कुछ भी कर सकते है। सचिव के यह कहने पर कि मेरे समय के कुएं नहीं है जिसका  मतलब पूछने पर वे अज्ञात वजह से जबाब नहीं दे सके। सचिव ने यह भी कहा कि मेरी पंचायत में सभी कुओं पर मुड़ेर बन चुकी है यह जानकारी में वरिष्ठ अफसरों को भेज चुका हूं।