Translate

बुधवार, 7 जून 2023

भगवां। सीसी रोड़ निर्माण एजेंसी की मनमानी से रोजाना लग रहा जाम...तहसीलदार साहब को भी करना पड़ा जाम की स्थिति का सामना।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

भगवां(छतरपुर)। भगवां में बन रहे सीसी रोड और पुलिया निर्माण के लिए डायवर्सन रोड न बनाए जाने से रोजाना जाम सरीखे हालात पैदा हो जाते हैं जिसमें न सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी, आमजन,राहगीर परेशान है बल्कि सबसे ज्यादा परेशानी आकस्मिक सेवा एंबुलेंस को झेलनी पड़ती है जिससे मरीज खासे परेशान रहते हैं बड़ामलहरा जनपद पंचायत के ग्राम भगवा मैं घुवारा पहुंच मार्ग पर देवी मंदिर के नजदीक सीसी रोड एवं पुलिया का निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से जारी है लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा आमजन की परेशानी को देखते हुए डायवर्शन रोड नहीं बनाया गया है बल्कि एक तरफ से सीधा रोड़ डालना चालू कर दिया गया है जिससे रोजाना जाम सरीखे हालात पैदा हो रहे है। भगवांं के ग्रामीणों के मुताबिक इस जाम में सबसे ज्यादा परेशानी आकस्मिक चिकित्सा वाहन एंबुलेंस को झेलनी पड़ती है जिससे घंटों उक्त जाम में फंसी रहने के कारण उसमें सवार मरीज परेशान रहते हैं। 

बुधवार की शाम लगे जाम में घुवारा तहसीलदार त्रिलोक सिंह पूसाम सहित तकरीबन आधा सैकड़ा वाहन और एंबुलेंस एक से डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे। 

भगवा गांव के नागरिकों ने जिले के संवेदनशील कलेक्टर संदीप जीआर से सड़क एवं पुलिया निर्माण के इस कार्य से जाम लगने से होने वाली परेशानी से जल्द ही निजात दिलाने की मांग उठाई है।