//रूपेश जैन//
नेटवर्क छतरपुर। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला सचिव केडी भार्गव ने बताया कि मंगलवार को संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री के लिए 17 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर संदीप जीआर को सौंपा गया। जिसकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली करने, सातवें वेतनमान के अनुसार मकान किराया भत्ता प्रदान करने, कर्मचारियों के 05% महंगाई भत्ता एवं एरियर केंद्रीय तिथि के अनुसार करने के लिए आदेश जारी करें एवं शिक्षा विभाग में कई वर्षों से रुकी क्रमोन्नति एवं पदोन्नती बहाली करने इत्यादि।
यह रहे मौजूद
जिस दौरान संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बी पी चंसोरिया, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव नितेंद्र खरे, जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह चंदेल, जिला सचिव केडी भार्गव, लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल पटेरिया, लघु वेतन कर्मचारी संघ के पुरुषोत्तम पटेरिया, पेंशन यूनियन के बद्री सिंह, वाहन चालक यूनियन के अमर चंद्र रैकवार, नर्सेज यूनियन की श्रीमती सुनीता धुर्वे, सचिव वर्षा चतुर्वेदी, मेघना सिंह रजनी शर्मा, विजय परिहार, के एस खरे, दिल्लाराम अहिरवार, ठाकुर दास अहिरवार, कमलेश खरे आदि मौजूद रहे।