//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना थाना अंतर्गत मल्हार तिगड्डा पर एक्सीडेंट हुआ जोकि सेमरा निवासी रामदीन यादव उम्र 60 वर्ष लगभग एवं साथ में भतीजा अपनी मोटरसाइकिल एमपी 16 एमपी 06 50 से आ रहे थे. तभी अचानक मोड़ पर एक टैक्सी आ जाने से एक्सीडेंट हुआ. जिसमें रामदीन यादव का पैर फैक्चर हो गया है।
जैसे ही हादसे की सूचना बाजना पुलिस को मिली तो तत्काल थाना प्रभारी अमिता अग्निहोत्री आरक्षक भरत लाल, गणेश, रामराज एवं प्रधान आरक्षक राम तत्काल मौके पर पहुंचे रामदीन को उसी टैक्सी से लेकर बाजना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना लाया गया एवं थोड़ी देर इलाज करने के बाद डॉक्टर विनय नागर ने बड़ा मलहरा उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया।