//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में प्राचार्य बी एल प्रजापति के निर्देशन में प्रतिभाशाली छात्राओं के सम्मान हेतु मुख्य्मंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी छात्राओं को ऑनलाइन दिखाया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी जी एवं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद घुवारा अध्यक्ष गुड्डी जाहर सिंह रहे। इस कार्यक्रम में माध्यामिक शिक्षा मण्डल बोर्ड की कक्षा 12 वीं की परीक्षा में जिन छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए, उन्हें लैपटॉप खरीदने हेतु 25000 हजार की राशि वितरण हेतु समारोह अयोजित किया गया। संस्था की 61 छात्राएं प्रभिशाली विद्यार्थी योजना के अंर्तगत चयनित रही, जिन्हें 25000 की राशि ऑनलाइन भुगतान की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मण्डल अध्यक्ष पहलवान सिंह, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एस एल प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि टीकाराम लोधी, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जगन कुशवाहा, पार्षद लखन लाल फौजदार, घुवारा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र रोहित, डॉ प्रेमनारायण मिश्रा, सुदामा नामदेव, प्रकाश लोधी ,अभिभावक एवं संस्था के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक जी ने छात्राओं हेतु विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुऐ सभी प्रतिभाशाली छात्राओं और सभी मेहनती शिक्षकों की सराहना करते हुऐ शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिया।
अंत में संस्था प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।