//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में प्राचार्य बी एल प्रजापति के निर्देशन में स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय का जन्मदिवस हर्ष और उल्लास के साथ दीप प्रज्जवलन, तिलक, फूल माला पहनाकर मनाया गया।
पाण्डेय एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे। तत्कालीन अंग्रेजी शासन ने उन्हें बागी करार दिया जबकि आम हिंदुस्तानी उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में सम्मान देता है।
ओजस क्लब के प्रभारी शिक्षक राजेश कुमार सेन के माध्यम से छात्राओं और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर *कन्या गार्डन* में साफ सफाई की और कक्षा 9 से 12 के सभी कक्षा नायकों ने अपने घर, कक्षा, विद्यालय एवं अपने आसपास साफ सफाई और अनुशासन बनाए रखने की सपथ ली।
अंत में संस्था प्राचार्य ने सभी को स्वच्छ और स्वस्थ रहने का सन्देश दिया।