Translate

शनिवार, 8 जुलाई 2023

छतरपुर। मतदान केंद्रों की व्यवस्था देख भड़के कलेक्टर....जनपद CEO की वेतन वृद्धि रोकने तथा सचिव पर कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश...प्राचार्य, बीओ, बीआरसी एवं सीडीपीओ को थमाया नोटिस....लापरवाही बरतने वाले 03 बीएलओ हुये निलंबित।

//रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर संदीप जी.आर. ने शनिवार को नौगांव ब्लॉक के ग्राम अलीपुरा, दौरिया और पुतरया मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।  

साथ ही अलीपुरा के पश्चिमी भाग के बीएलओ द्वारा 17 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के अग्रिम रूप से  मतदाता सूची में नाम नही जोड़ने के आवेदन नही लेने पर सस्पेंड करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल के प्राचार्य तथा बीओ और बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं पंचायत भवन में निर्धारित मापदंड का रैम्प नही पाए जाने पर सीईओ जनपद नौगांव की वेतन वृद्धि रोकने और सचिव पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अलीपुरा बीएलओ द्वारा विशेष पुनरीक्षण कार्य 2023 में लापरवाही पूर्वक कार्य करते हुए मृत हो चुके मतदाता का निरर्सन के लिए फॉर्म नही भरा गया। जिससे घोर लापरवाही सामने आने पर निलंबन की कार्यवाही के निर्देश दिये। मतदान केन्द्रों पर छायादार शेड लगाया जाए। अलीपुरा के स्कूल में टॉयलेट क्रियाशील नही मिलने पर बीआरसीसी को कड़ी फटकार लगाई। 

कलेक्टर श्री जीआर ने तालाब का निरीक्षण करते हुये जल की आबक व कैचमेंट एरिया बढ़ाने के सीईओ जनपद को निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सही तरीके से स्थापित करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में सीडीपीओ द्वारा केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या नही बताने पर नोटिस जारी करने तथा ग्राम पुतरया में मतदान केंद्र के निरीक्षण में बीएलओ के बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम विनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

01 अक्टूबर तक 18 वर्ष की उम्र होने पर युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने कर सकते हैं आवेदन।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  संदीप जी.आर. ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जो युवा 1 अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे हैं वह अग्रिम रूप से अपना आवेदन ऑनलाइन पोर्टल voter.eci.gov.in के माध्यम से फॉर्म 6 भरकर या ऑफलाइन बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। 18 वर्ष की उम्र पूरी करते ही उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा, इतना ही नहीं वह युवा इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान भी कर सकेंगे।