Translate

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023

5000 की रिश्वत लेते धरे गये पटवारी साहब....जमीन के रिकॉर्ड से नाम पलटने के एवज में मांगी थी फिरौती।

 

नेटवर्क रीवा। रीवा लोकायुक्त की टीम ने 5000 की रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हल्का पटवारी डेगरहट रामपुर बघेलान तहसील में पदस्थ है। पटवारी संतोष कुमार सतनामी ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसकी आज प्रथम किस्‍त 05 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा ने घर में रंगे हाथ ट्रैप किया गया। तथा आगे की कार्रवाई जारी रही।

ट्रेप कार्रवाई के लिए योजना बनाई गई

शिकायतकर्ता अजय कुमार साहू से संतोष कुमार सतनामी पटवारी द्वारा आवेदक के नाम दर्ज जमीन से उसका नाम अलग कर कामता साहू के नाम जमीन करने की धमकी दी थी। ₹15000 रिश्वत की मांग की गई थी, इस बात की शिकायत लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ को की गई थी। संतोष कुमार सतनामी ने 15000 रुपये की रिश्वत मांगी है, जिसकी प्रथम किस्त ₹5000 लेते हुए ट्रेप कार्रवाई के लिए योजना बनाई गई। संतोष कुमार सतनामी पटवारी को शिकायतकर्ता अजय कुमार साहू से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया।