//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। आज ग्राम बाजना थाना अंतर्गत ग्राम निमानी में घपलू पिता समदलिया आदिवासी उम्र 30 वर्ष की लाश ग्वाल बाबा तलैया में तैरती मिली।
जैसे ही बाजना पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई तो तत्काल मौके पर जाकर देखा एवं ग्राम वासियों की मदद से तलैया से लाश को निकाला गया एवं पंचनामा बनाया गया और बाजना थाना के ASI हरि प्रसाद प्रजापति एवं आरक्षक गणेश लाल ने पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। एवं बाजना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बाजना थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह युवक दिनांक 7.10.2023 से घर से लापता था एवं बजाना पुलिस थाना में कोई भी किसी भी प्रकार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी।