ग्रामीण अंचलों में पुलिस ने CISF बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च
//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी बड़ामलहरा वीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बक्सवाहा कृपाल मार्को एवं सीआईएसएफ कंपनी के कंपनी कमांडर के नेतृत्व में पुलिस बल एवं सीआईएसएफ बल द्वारा आज दिनांक 28.10.23 को थाना बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बक्सवाहा, ग्राम बम्होरी चौकी बम्होरी, ग्राम चौरई, ग्राम सुनवाहा, ग्राम जैतपुरा, ग्राम मड़देवरा एवं इत्यादि ग्रामों में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों द्वारा आम जनता से संवाद कर चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने, पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने एवं भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की गई। साथ ही लोगो से यह अपील की गई कि किसी भी व्यक्ति द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दें।
