//रूपेश जैन, राजा ठाकुर//
नेटवर्क दमोह। एमपी के दमोह जिले में भारतीय जनता पार्टी को एक और सबसे बड़ा झटका लगा है।
करीब 100 से अधिक भाजपाइयों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। ये सभी कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए है। गौरतलब है कि कल पूर्व मंत्री जयंत मलैया के करीबी ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह के लक्ष्मणकुटी गांव में 100 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया है।
दरसल सोमवार को पूर्व मंत्री व दमोह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया के करीबी रमाशंकर तिवारी ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले नेताओं के दल बदल का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता भी नाराज होकर पार्टी छोड़ दूसरे राजनीतिक दलों को ज्वाइन कर रहे है।