नेटवर्क छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होने वाले है। मतदान से पहले कई दिग्गज लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी प्रदेश के छिंदवाड़ा के दौरे पर थे। इस दौरान उनके साथ मंगलवार को एक बड़ा हदसा हो गया है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार का एक्सीडेंट हो गया है। दुर्घटना के समय केंद्रीय मंत्री पटेल कार में ही मौजूद थे।
मीडिया रपटों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा से तज रफ़्तार में लौट रहे थे। इसी दौरान अमरवाड़ा से नरसिंहपुर बायपास रॉन्ग साईड से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों से उनकी गाड़ी टकरा गई थी। हादसे में मंत्री प्रहलाद पटेल की कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
साथ ही हादसे में बाईक सवार एक शिक्षक की दुःखद मौत हो गई है तो साथ ही 04 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।
ऐसी जानकारी मिली है कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को भी मामूली चोटें आईं हैं।
हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇
https://chat.whatsapp.com/Kl7scBlRloSDFYRegWFPN0