//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। मध्यप्रदेश में साइबर से जुड़े अपराधों के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है। ताजा मामला एमपी के इंदौर शहर से सामने आया है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति युवती का अश्लील फोटो वायरल करने और पैसों डिमांड कर रहा था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल टीम के मदद से अज्ञात व्यक्ति के तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवती सोशल मीडिया के माध्यम से महादेव एप्लीकेशन डाउनलोड की थी। इसके बाद युवती का मोबाइल हैक कर इंस्टाग्राम अकांउट और अन्य गोपनीय जानकारी ली गई। फिर अज्ञात व्यक्ति ने युवती को फर्जी आई बनाया और उसकी फोटो काे अश्लील तरीके से सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी और पैसों की डिमांड करने लगा।
जिससे परेशान युवती थाने ने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर टीम की मदद से अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से कहा कि ऐसे किसी अनजान ऐप को डाउनलोड न करें। यदि कोई ऐप डाउनलोड करते हैं तो उसे सावधानी पूर्वक चलाए।