Translate

मंगलवार, 28 नवंबर 2023

MP में चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप....कांग्रेस MLA का भतीजा समेत दो गिरफ्तार।


किडनैप कर पिलाई बीयर, फिर रेप की वारदात को दिया अंजाम

नेटवर्क ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक नाबालिग से चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। फेसबुक फ्रेंड सहित चार आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण कर बीयर पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कांग्रेस विधायक का भतीजा भी बताया जा रहा है।

यह है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। 21 अक्टूबर की शाम फेसबुक फ्रेंड समेत चार आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण किया। आरोपियों ने बीयर पिलाकर चलती कार में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पीड़िता के साथ बुरा काम भी किया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम रामू कुशवाहा और सरविंद कुशवाहा है। सरविंद कुशवाहा सुमावली के कांग्रेस विधायक अजब सिंह का भतीजा है। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दो आरोपी अभी भी फरार है। फिलहाल पुलिस 02 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।