//रूपेश जैन// (7247230761)
नेटवर्क भोपाल। एमपी में 2018 के विधानसभा चुनाव से अब तक तीन गुना अधिक कार्रवाई हुई है। साल 2018 के चुनाव के तत्कालीन समय में (6 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच) आदर्श आचरण संहिता के दौरान 72 करोड़ 93 लाख रुपये की एनफोर्समेंट एजेंसियों ने कार्रवाई की थी। जबकि इस वर्ष 2023 में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात 09 अक्टूबर से गत 29 अक्टूबर के बीच में 226 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक की जब्ती कार्रवाई की गई है। जिसमें नकद रुपये, अवैध शराब, मादक पदार्थ, सोना चांदी, अमूल्य धातु और अन्य सामग्रियां जब्त की गई है।
श्री राजन ने दी जानकारी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद से प्रदेश में एनफोर्समेंट एजेंसियों लगातार कार्रवाई कर रही है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से रूप से संपन्न कराने के लिए गठित दलों एफएसटी, एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद रुपये, अमूल्य धातु, सोना चांदी, ज्वेलरी सहित अन्य सामग्रियां जब्त की जा रही हैं।
इतनी हुई अब तक जप्ती
संयुक्त टीमों ने 09 से 29 अक्टूबर तक 226 करोड़ 13 लाख 37 हजार 636 रुपये की कार्रवाई की गई है। इसमें 25 करोड़ 05 लाख 33 हजार 864 रुपये की नकद राशि जप्त की गई हैं तो 36 करोड़ 99 लाख 40 हजार 331 रुपये कीमत की 19 लाख 57 हजार 696 लीटर से अधिक की अवैध शराब बरामद हुई. एवं 11 करोड़ 70 लाख 73 हजार 847 रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद हुए है एवं इसके साथ ही 75 करोड़ 06 लाख 62 हजार 978 रुपये के अमूल्य धातु, सोना-चांदी, ज्वेलरी तथा 77 करोड़ 31 लाख 26 हजार 616 रुपये की अन्य सामग्रियां जब्त की गई है। अगले 15 दिन में यह आंकड़ा और भी अधिक बढ़ने की संभवाना है।