नेटवर्क पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा मार्ग में बुचुआ नाला के पास एक बस पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख पुकार मच गई।
इस हादसे में 02 यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है और 12 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल है। हादसे का कारण खराब सड़क को बताया जा रहा है।
हादसे में घायल 12 यात्रियों को एम्बुलेंस और पुलिस वाहन की मदद से अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।