Translate

शनिवार, 6 जनवरी 2024

छतरपुर के निवासी टी.के. विद्यार्थी बने जबलपुर रेंज के डीआईजी

 

//रूपेश जैन, रत्नेश रागी//
नेटवर्क छतरपुर। तेजतर्रार आईपीएस अफसर के रूप में  पहचान बना चुके तुषार कांत विद्यार्थी को मप्र शासन ने जबलपुर रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) बना कर भोपाल से जबलपुर स्थानांतरित किया है। इसके पहले भी श्री विद्यार्थी जबलपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। जबलपुर रेंज के वर्तमान डीआईजी आरएसएस परिहार को भोपाल स्थानांतरित किया गया है।
            उल्लेखनीय है कि श्री विद्यार्थी दो बार राष्ट्रपति वीरता(शौर्य) पदक  एवं अन्य विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। श्री विद्यार्थी जिस भी जिले में एसपी रहे हैं, अपराधों के नियंत्रण तथा जनहित में अनेक अभिनव अभियानों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशंसित हुए हैं। निवाड़ी एसपी रहते हुए श्री विद्यार्थी के निर्देशन में त्वरित रूप से की गई कार्यवाहियों के परिणाम स्वरूप सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण में निवाड़ी जिले को प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त हुआ था।
                    ज्ञातव्य है कि श्री टीके विद्यार्थी इसके पहले सीएसपी एडीशनल एस पी तथा एसएसपी के रूप में भी जबलपुर में अपनी सेवाएं सफलतापूर्वक दे चुके हैं।