Translate

गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024

भेड़ाघाट में उतराती मिली युवती की लाश...हाथ में गुदे टैटू के सहारे पुलिस शिनाख्ती में जुटी।

 हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH

भेड़ाघाट में एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालते हुए अज्ञात युवती की शिनाख्ति के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

//सुनील केवट//

नेटवर्क जबलपुर। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि युवती की मौत कैसे हुई। इस मामले में एडिशनल एसपी सोनाली दुबे ने बताया कि भेड़ाघाट थाने को बुधवार 28 फरवरी की सुबह नर्मदा नदी के भेड़ाघाट में एक युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती के शव को बाहर निकाला। एडिशनल एसपी सोनाली दुबे के मुताबिक प्राथमिक जांच पर युवती की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है।

हफ्ते भर पुराना हो सकता है शव 

एडिशनल एसपी सोनाली दुबे के मुताबिक युवती का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जो लगभग एक हफ्ते पुराना लग रहा है। एफएसल रिपोर्ट के बाद ही शव का सही अदांजा लगाया जा सकता है। वहीं युवती के हाथ में एक टैटू गुदा हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस युवती की पतासाजी में जुट गई है।