Translate

गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024

VIDEO:- गुंडागर्दी वाला जनपद CEO....बाथरूम में बंद कर फरियादी को बेल्ट से पीटा...देखिए वीडियो।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

नेटवर्क गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें जहां एक जनपद CEO ने आवेदक के साथ मारपीट की है। जनपद CEO का नाम गगन वाजपेयी है जो चाचौड़ा में पदस्थ है। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी जिसके बाद CEO ने अपने कार्यालय में युवक की बेल्ट से पिटाई की है। 

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलान्तर्गत मोहनपुर के रहने वाले भगवत मीना के नाम पर कपिलधारा के कुएं के 3.50 लाख रुपए सरपंच-सचिव ने मिलकर निकाले हैं। इसकी शिकायत उसने CM हेल्पलाइन में की थी। मामले में कार्रवाई न होने के बाद इसी शिकायत का आवेदन देने वह आज चांचौड़ा के जनपद पंचायत कार्यालय में पहुंचा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह इसका शिकायती आवेदन देने पहुंचा तो चाचौड़ा CEO ने उस पर सीएम हेल्पलाइन से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। और जब युवक ने शिकायत वापस नहीं ली तो उसे बाथरूम में बंद कर बेल्ट से पीटा गया। इससे पहले उन्होंने युवक को कॉलर पकड़ कर घसीटा भी था।  वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में जनपद CEO गगन बाजपेयी युवक की गर्दन पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दिए। 

पीड़ित युवक ने कहा कि इस मामले में अब वह शिकायत करने की तैयारी में है। युवक ने बताया कि जनपद CEO ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने कहा था जिसे लेकर उसने एफआईआर दर्ज नहीं कराई।