Translate

बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

MP का ये विधायक गजब है गुरु!!....मैंने शराब पीनी छोड़ दी, आप लोग भी छोड़ दो.....देखिए वीडियो।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

//अजय भंवर /

नेटवर्क रतलाम। लोगों से चंदा इकट्ठा कर एमपी की सैलाना विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक और नया रूप इन दिनों देखने को मिल रहा है। वह अपने आदिवासी अंचल क्षेत्र में गांव-गांव घूम कर लोगों को शराब ना पीने की सलाह दे रहे। यही नहीं, विधायक ने लोगों को यह भी बताया कि उन्होंने भी शराब पीना छोड़ दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये शख्स आदिवासी विकास खंड सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार हैं। जो अपने निर्वाचन क्षेत्र में गए और लोगों से कहा मैने शराब पीना छोड़ दी है, आप लोग भी शराब पीना छोड़ दो। शराब, घर परिवार और इंसान को बर्बाद कर देता है।

विधायक ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब ऐसे बंटती है जैसे दूध बट रहा है। अवैध शराब भी बंद करवानी है। विधायक बनने के बाद कमलेश्वर डोडियार ने ग्रामीणों को जागरूक करना भी शुरू किया है और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब सहित अवैध गतिविधियों को रोकने के निर्देश देते आ रहे हैं। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा जब में हवाई जहाज में सफर करता हूं तो वहां तंबाकू खाना भी प्रतिबंध है तो हम घर में भी बीड़ी तंबाकू का उपयोग क्यों करे।