नेटवर्क ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर से हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देर रात सरेराह दो महिलाएं आपस में एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रही है। वीडियो में दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं जब वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए है।
यह है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पड़ाव थाने से चंद कदम की दूरी पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 04 के पास गत दिवस देर शाम की घटना बताई जा रही है। महिलाएं देह व्यापार से जुड़ी हुई बताई गई है। जहां ग्राहकों को लेकर आपस में महिला झगड़ने लगी। बात चीत से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। वहीं इसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
बतादें कि, स्टेशन परिसर के आसपास इलाके में पुलिस कई बार रेड मार चुकी है। साथ ही पड़ाव थाना क्षेत्र के होटल लॉज में जिस्मफरोशी का धंधा कई बार उजागर हो चुका है।