Translate

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024

VIDEO:- दो सांड ने किया ऐसा कांड....टीकमगढ़ से सामने आया वीडियो।

नेटवर्क टीकमगढ़। एमपी के टीकमगढ़ में दो सांड बीच सड़क आपस में भिड़ गए। लड़ाई ऐसी कि लड़ते-लड़ते दोनों सांड सड़क पर बनी नाली में जा गिरे। इस दौरान लोगों के द्वारा उन्हें तहत-तरह से छुड़वाने का प्रयास किया गया लेकिन वे अलग ही नहीं हुए। दोनों सांड की आपस में हुई लड़ाई का वीडियो भी सामने आया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसारदो सांडो की लड़ाई का ये मामला टीकमगढ़ के हिमाचल गली मोहल्ला का है। जहां दोनों सांड के बीच भिड़ंत ऐसी थी कि वह एक मकान के सामने बनी गहरी नाली में जा गिरे। 

उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन विभाग आवारा जानवरों को सड़कों से पकड़ने और गौ शालाओं को खुलने के कितने ही दावे कर ले, पर यह सब कुछ हकीकत बयां करता है यह वीडियो। जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन दो सांडो की लड़ाई में यदि कोई मासूम या बुजुर्ग या अन्य कोई आ जाता तो आखिर उसका क्या हाल होता।