//हरिशंकर पाराशर//
नेटवर्क कटनी। सर्दी ऋतु में बे-मौसम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कटनी जिले के कलेक्टर अवि प्रसाद, बहोरीबंद तहसील के गांवों में राजस्व और कृषि अमले के साथ फसलों का जायजा लेने पहुंचे। जहां पर कलेक्टर ने स्वयं ही खेतों में उतरकर फसलों के निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की। कलेक्टर को अपनी समस्या बता कर एक किसान फफक-फफक कर रो पड़ा। कलेक्टर ने किसान को गले लगाया और चुप कराया।
कलेक्टर ने फसलों का लिया जायजा
उल्लेखनीय है कि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान के बाद कलेक्टर जानकारी लेने स्वयं गांव पहुंचे। कलेक्टर अवि प्रसाद ने ग्राम जुझारी में फसलों का निरीक्षण किया। फसल खराब होने की वजह से किसान मथुरा प्रसाद यादव रोने लगे। कलेक्टर ने किसान को समझाया और गले लगाकर चुप करवाया। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन उनकी पूरी मदद करेगा।
हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇