हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)
नेटवर्क अनूपपुर। जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत भाद में आरसीसी नाली निर्माण कार्य निर्धारित अनुमान के अनुसार न कराते हुए शासकीय राशि 2.63 लाख रुपए का दुरुपयोग किए जाने पर जिला पंचायत सीईओ तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने तत्कालीन सरपंच प्रेमवती सिंह, तत्कालीन सचिव व ग्राम पंचायत आमाडांड़ के वर्तमान सचिव बिसाहूलाल सिंह के विरुद्ध राशि वसूली के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार, शासकीय राशि 02 लाख 63 हजार 460 रुपए का बराबर-बराबर भाग में 15 दिवस के अंदर जमा करने हैं।
आदेश में उल्लेखित है कि ग्राम पंचायत भाद में आरसीसी नाली निर्माण कार्य पंचायत भवन से धनई केवट के घर तक लंबाई लगभग 200 मीटर की सीएम हेल्पलाईन में शिकायत प्राप्त हुई थी।