हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
https://chat.whatsapp.com/CqqREhDGMkoIAnprUxUB1z
//रितिक राज शाह//
नेटवर्क इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कक्षा 12 वीं में पढनें वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी उसके साथ कोचिंग क्लास में पढ़ने वाला युवक है। बताते हैं 2020 में दोनों की दोस्ती हुई थी।
गत दिवस विजयनगर में एक पार्टी में युवक ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। उसके फोटो-वीडियो बना लिये थे। बाद में इन्हीं सबूतों के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी अब तक 80 हजार रुपए व सोने के जेवर हड़प चुका है। डिप्रेशन में आई छात्रा ने मां को घटना बताई फिर केस दर्ज करवाया।
इस मामले पर भंवरकुआं टीआई राजकुमार यादव ने देते हुए बताया कि छात्रा क्षेत्र की एक कोचिंग में पढ़ती है। उसकी रिपोर्ट पर अमान, निवासी जूनी इंदौर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
8वीं की छात्रा से घर के बुजुर्ग ने की हरकत
इंदौर से ही आठवीं क्लास की एक छात्रा ने घर के बुजुर्ग पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। छात्रा के माता-पिता दोनों जॉब करते हैं। जब वह घर पर नहीं थे तो बड़े पापा ने बच्ची के साथ हरकत की। भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।