Translate

मंगलवार, 19 मार्च 2024

प्रत्याशी की तलाश अभी भी जारी!!....न बैठक, न दौरे, लखनऊ तक पहुंच रहे दावेदार... जानिए खजुराहों लोकसभा सीट का हाल।

हमारे वाट्सएप ग्रुप में जुड़िये।  👇

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। अखिल भारतीय स्तर पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के तहतं मप्र के छतरपुर जिलान्तर्गत आने वाली एक लोकसभा सीट सहयोगी दल खजुराहो कांग्रेस ने सहयोगी दल के लिए छोड़ी है। 

उप्र की सीमा से लगा हुआ क्षेत्र होने से सपा इस सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार भी हो गई। अब तक इस सीट पर प्रत्याशी तय करने के लिए समाजवादी पार्टी की कोई गतिविधियां नजर नहीं आ रही हैं। हालांकि दावेदार लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में उप्र-मप्र की सीमा से लगे विधानसभा क्षेत्रों में सपा ने 50 से ज्यादा सीटों पर मेहनत की थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव ने सभाएं और और रोड रोड शो भी किए थे।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहों लोकसभा सीट से सिटिंग सांसद विष्णु दत्त शर्मा को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है।

तीन दिन में हो जाएगी घोषणा

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ ९ में दावेदारों से मिल रहे हैं। मजबूत कैंडिडेट के लिए पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी बातचीत कर रहे हैं। दो सेतीन दिन में प्रत्याशी की घोषणा होने की संभावना है।

यश भारतीय, राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा