Translate

सोमवार, 11 मार्च 2024

ये विधवा महिला भटक रही हैं!!...अनुकंपा नियुक्ति की दरकार, शिक्षा विभाग में मचा भारी भ्रष्टाचार।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क पन्ना। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा लगातार यह निर्देश दिए गए हैं कि शासकीय सेवा में रहते हुए यदि किसी लोकसेवक की मृत्यु होती है तो उसकी पत्नी व उसके बच्चों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। परंतु पन्ना जिले के शिक्षा विभाग में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है कि एक विधवा महिला मीता खरे जिसके पति जिसके पति स्व. दीपेन्द्र खरे की मृत्यु 6/11/2014 को सेवा के दौरान हो गई थी। विधवा महिला ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए जिला शिक्षा कार्यालय पन्ना में आवेदन दिया। 

 विधवा महिला के देवर और सास ने मीता खरे के ऊपर अपने पति को प्रताडि़त कर मारने का गंभीर आरोप लगाकर केस दर्ज करवा दिया। अपर न्यायालय पन्ना के द्वारा मीता खरे को निर्दोष घोषित किया गया और लगभग यह मामला न्यायालय में आठ से दस साल तक चला। 

विधवा महिला ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए पुन: आवेदन दिया जिस पर तत्कालीन कलेक्टर संजय मिश्रा ने महिला को आश्वासन दिया कि अतिशीध्र आपको अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी पन्ना जिले से उनका स्थानांतरण हो गया उसके बाद से ही विधवा महिला पन्ना शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में चक्कर काट रही है, परंतु उसे अभी तक नियुक्ति प्रदान नहीं की गई। 

पीडि़त महिला ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उत्तर आ रहा है कि आपकी कार्यवाही प्रचलन में चल रही है। 

मजेदार बात ये है कि पन्ना के शिक्षा अधिकारी मिश्रा के द्वारा लगातार महिला को भटकाया जा रहा है। 

इस संबंध में पन्ना के विधायक बृजेन्द्र सिंह ने भी शिक्षा अधिकारी से अनुकंपा नियुक्ति के लिए कहा परंतु शिक्षा अधिकारी ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। कुल मिलाकर पन्ना के शिक्षा विभाग में भारी भ्रष्टाचार का तांडव चल रहा है बीते रोज लोकायुक्त पुलिस ने एक बाबू को 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था। 

पीडि़त महिला ने एक संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उसकी नियुक्ति दिलाई जाए। उसके कोई भाई न हीं है और माता पिता काफी वृद्ध हो चुके हैं।