//ऋचा मिश्रा//
नेटवर्क भोपाल। एमपी में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले फिर एक झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और शिवदयाल बागरी सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वहीं पूर्व मंत्री दीपक का बीजेपी प्रवेश में मामला अटक गया है। वे भी भोपाल पहुंचे थे किंतु उनका प्रवेश नहीं हो पाया है।
बीजेपी में शामिल होने के बाद अरुणोदय चौबे ने कहा कि- मैंने ईमानदारी से कांग्रेस पार्टी की सेवा की। पार्टी ने भी मुझे बहुत सम्मान दिया। मुझे अभी प्रत्याशी भी बनाया जा रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो हो रहे हैं इससे मैं प्रभावित हुआ
आज देश प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है। राम मंदिर, धारा 370 सहित कई काम प्रधानमंत्री ने किए, इनसे मैं प्रभावित हुआ और अपने आप को रोक नहीं पाया। इसके साथ ही उन्होंने सागर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी लता वानखेड़े को जीत की अग्रिम बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लता को रिकार्ड मतों से जिताकर दिल्ली भेजेंगे।