Translate

शनिवार, 2 मार्च 2024

आचार्यश्री की तपस्थली कुण्डलपुर में हुई विनयांजलि सभा।

 

//राजेश जैन रागी, जयकुमार जलज//

कुण्डलपुर(दमोह)। श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर बड़े बाबा जी की नगरी में संतशिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की तपस्थली में  विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें गुरु भक्ति गीत श्रीमती सुरभि जैन एवं दीप प्रज्वलन तीर्थ क्षेत्र कुण्डलपुर के प्रबंधक मोतीलाल जैन ,सहप्रबंधक एन के जैन , ब्र. ताराचंद , संतोष , कुंडलपुर जैन समाज से गोकुलचंद चंद्र ,  हेमचंद , संतोष बड़कुल ,डॉ. अरुण पूर्णयु संस्थान के द्वारा किया गया । ब्रह्म. सजल भैया , प्रोफेसर राजेंद्र विदिशा , डॉ. संतोष ,  प्रकाश चंद  मगरोन की सहभागी रहे। आचार्य गुरुवर का गुणानुवाद ब्रह्म. ताराचंद डॉक्टर साहब ,अरुण जी ब्रह्मचारी , वीरेंद्र  ,रविंद्र जैन ,सचिन जैन डालचंद बड़कुल अमित जैन आदित्य जैन , दीपेश शास्त्री , दीपू ठाकुर कुंडलपुर , प्रिंस जैन दिल्ली ,ब्रह्मचारिणी बहन सुनीता दीदी बांसा ,ब्रह्मचारिणी बहन राजुल दीदी ,मीना दीदी कुंडलपुर, अनीता जैन केकड़ी अनुराग जैन , संस्कार जैन ,सुधीर जैन प्रवचन, श्रुति जैन कुंडलपुर जैनेंद्र जैन गैरतगंज ने गुरु चरणों में विनयांजलि अर्पण की गई। सभा का संचालन अनिल पुजारी कुण्डलपुर के द्वारा किया गया ।