Translate

बुधवार, 13 मार्च 2024

इश्क का अंजाम!!....प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ किया हैरान कर देने वाला कांड...जानकर दंग रह जाएंगे आप।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇
(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)

//ऋचा उपाध्याय//

नेटवर्क भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में एक प्रेमी ने दूसरी युवती से शादी कर ली तो - नाराज प्रेमिका ने उसकी गर्दन काट हत्या कर डाली। - एक दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी के सिर पर पत्थर से भी वार किए। घटना गत शनिवार रात की है। पुलिस ने युवती और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह ग्राम दामखेड़ा के एक खेत में युवक की सिर कटी लाश मिली थी। 

पहचान दामखेड़ा सरपंच रमेश कुशवाह के बेटे विशाल के रूप में हुई थी। 

जांच में खुलासा हुआ कि यहीं की 21 साल की युवती और विशाल का 2-3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विशाल के परिजनों ने उसकी दूसरी युवती से शादी करा दी। नाराज प्रेमिका ने विशाल की हत्या की साजिश रच डाली। 

उसने चिकन शॉप पर काम करने वाले 18 वर्षीय युवक से दोस्ती की। इसी बीच, विशाल को दामखेड़ा बुलाया। शनिवार रात विशाल मिलने पहुंचा तो प्रेमिका ने साथी के साथ वारदात को अंजाम दे दिया।