//ऋचा मिश्रा//
नेटवर्क भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव 2024 में उतरने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में 33% महिला आरक्षण का कानून लाने वाली बीजेपी ने मध्यप्रदेश की लोकसभा सीटों से कुल 04 महिला प्रत्याशी घोषित किए हैं-
सागर:- कुर्मी (पिछड़ा वर्ग) की डा. लता वानखेड़े पर बीजेपी ने अपना भरोसा जताया है और उन्हें सागर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
शहडोल:- शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह को इस बार शहडोल सीट से टिकट दिया गया है।
रतलाम:- रतलाम सीट जहां से सिटिंग सांसद का टिकट काटकर मंत्री की पत्नी को टिकट काट दिया गया है। दरअसल इस सीट से सरकार में वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता नागर सिंह चौहान का नाम घोषित किया गया है।
भिंड:- संध्या राय का जिन्हें भिंड से टिकट दिया गया है। वह वर्तमान में इसी क्षेत्र की सांसद हैं।