नेटवर्क सिंगरौली। शुक्रवार की शाम को सरई थाना क्षेत्र के कटरा जंगल में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीधी निवासी मर्दन सिंह पिता धनराज सिंह अपनी फुफेरी बहन रामबाई के साथ सरई में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस सीधी जा रहे थे। बाइक जब कटरा के जंगल के पास पहुंची। उसी समय अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिस समय हादसा हुआ। उस समय बाइक इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद दोनो भाई-बहन बाइक से उछलकर नीचे गिरे और दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी भी अपने भाई के साथ दूसरी बाइक में सवार थी। जो बाल-बाल बची है। घटना शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही थी। बीच जंगल में हुए उक्त हादसे को कई वाहन चालकों ने देखा लेकिन कोई भी शक्श मदद करने के लिए नहीं रुका। कईयों की मारी हुई संवेदनाएं भी देखने को मिली। राहत की बात यह रही कि हादसे के कुछ देर बाद मौके से सपरिवार गुजर रहे सरई टीआई ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह परिवार सहित शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के पास जब उनका वाहन पहुंचा तो उनकी नजर हादसे पर पड़ी। संवेदनशील टीआई श्री सिंह ने परिवार समेत खुदकी वाहन को रोककर भाई-बहन को तत्काल ही अस्पताल पहुंचाया। टीआई का कहना है कि बाइक सवार दोनो लोगों की मौत हो गई है। दोनो शवों को सरई मरचुरी में रखवा दिया गया है। पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇