Translate

रविवार, 28 अप्रैल 2024

कृषि संकाय के छात्रों ने अर्जित की सफलता, प्रथम स्थान पर रहे जितेंद्र घोष।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। टॉपर 89.2%सफलता पाकर कृषि संकाय (ग्रुप)के छात्रों के चेहरे खिल उठे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृषि संकाय के कक्षा 12वी के बच्चों का श्रेष्ठ परिणाम रहा। कृषि संकाय में भरा बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा से जितेंद्र सिंह घोष सिंह पिता पहलवान सिंह ग्राम बछरावनी ने कृषि संकाय में 89.2% लाकर पहला स्थान प्राप्त किया जितेंद्र सिंह घोष का कहना की उनकी सफलता मै उनके गुरुजी दयाराम विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन पर चलकर सफलता हासिल हुई।

और वही दूसरे स्थान पर महेंद्र अहिरवार पिता घनश्याम अहिरवार 87.4%ग्राम  पुतरिखेरा ने कृषि संकाय में प्राप्त किया। 

उन सभी का कहना है कि उनके गुरु दयाराम विश्वकर्मा द्वारा इनको एक उत्तम तरीके से शिक्षा पद्धति के साथ पढ़ाया गया जिससे यह अपने आगे भविष्य में उज्जवल बन सकें।