आक्रोश मांझी समाज ने आरोपियों के घर ,मोहन यादव का बुलडोजर चलवाने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। बीते दिनों सागर जिले के बिलहरा चौकी अंतर्गत 13 वर्षीय किशोरी के साथ गैंग रेप कर हत्या मामले को लेकर रायकवार- मांझी समाज में काफी आक्रोश है। मामले को लेकर गुरुवार को समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां कलेक्टर और एसपी को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज के गोवर्धन रायकवार ने बताया की समाज की नवबालिक बच्ची के साथ हुए इस कृत्य में शामिल में आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए और आरोपियों के मकानों पर मोहन यादव का बुलडोजर चलवाकर आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाए।
बहिन की रची साजिश में,ये रहा पूरा मामला
सागर संभाग में बीते दिन पहले एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ मिलकर तीन लोगों के गैंगरेप का मामला काफी गरमाया हुआ था। गैंगरेप के बाद हत्या का मामला सामने आने के बाद से पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे थे। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़े खुलासे सामने आ रहे है। वह चौंकाने वाले हैं।नाबालिग लड़की के साथ रेप और मर्डर मामले की मुख्य आरोपी दीपक पटेल की सगी बहन माया पटेल बताई गई।आरोपी की बहन ने अपने प्रेम प्रसंग को छिपाने के लिए इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। सागर जिले के बिलहरा गांव में आरोपी की सगी बहन ने कक्षा 8 की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर कर अपने घर बुलवाया और अपने भाई और अन्य दोस्तो के साथ साजिश रच कर नवबालिक की गैंगरेप हत्या करवाने में पूरा सहयोग दिया जिसे अभी पुलिस ने गिरफ्तार नही किया। इससे मृतक छात्रा की मां और परिजन में भारी आक्रोश है।
इस घृणित कृत्य से आक्रोश मांझी समाज ने प्रशासन को दी चुनौती
रायकवार समाज ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है की अगर 5 मई तक बताई गई मांगों लेकर प्रशासन होश में नहीं आती तो,रायकवार मांझी समाज द्वारा पूरे प्रदेश स्तर पर आने वाली 6 मई से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। जानकारी के अनुसार ग्राम बिलहरा से 13 वर्षीय नवबालिक 20 अप्रैल को लापता हो गई थी,दो दिन बाद उसका शव रानगिर की देहांत नदी से बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप और पानी में डूबने से हत्या सामने आई थी,मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया साथ ही आरोपियों ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया गया। ज्ञापन का बाचन सागर एसपी और कलेक्टर दीपक आर्य के सामने उमाशंकर रैकवार ने किया।
दुष्कर्मियों पर कड़ी सजा एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए
समाज के वरिष्ट नेताओं ने प्रशासन से इस संबंध में परिजन को कम से कम 10 लाख की आर्थिक सहायता राशि और अपराधियों पर धाराएं बढ़ाकर कड़ी सजा दी जाए जिससे इस तरह के लोग किसी भी समाज में ऐसा कदम भूलकर भी न उठाए साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
क्या? कलेक्टर दीपक आर्य चलवा पायेंगे ,मोहन यादव का बुलडोजर
मांझी समुदाय द्वारा कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी को सौंपे ज्ञापन का कलेक्टर दीपक आर्य ने ज्ञापन का अध्ययन करते हुए आश्वासन दिया कि आपकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी अब देखना यह होगा की कलेक्टर दीपक आर्य एवं सागर एसपी द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बुलडोजर आरोपियों के घर चलवाते हैं या नहीं ,इस मौके पर सभी रायकवार समुदाय ज्ञापन में शामिल रहे।