Translate

रविवार, 9 जून 2024

09 वर्षीय बालक की वाटर पार्क में डूबने से हुई मौत...वाटर पार्क में सुरक्षा के नहीं इंतजाम....परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। वाटरलैंड वाटर पार्क में डूबने से मासूम बच्चे की मौत,9 वर्षीय हिमांशु उर्फ बाबू रैकवार पिता हरदेव रैकवार निवासी हनुमान टौरिया के पीछे पठापुर रोड की डूबने से हुई मौत, मासूम चाचा के साथ नहाने के लिए गया था बच्चा,परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल,वाटर पार्क में नहीं थे सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम,ओरछा रोड थाना क्षेत्र के फोर लाइन महोबा रोड बाईपास के  समीप की घटना,मृत बच्चे के शव को परिजन ले गए बिना पोस्टमार्डम कराए,मौजूदा पुलिस चौकी में पदस्थ पुलिस ने पोस्टमार्टम की दी समझाइए परिजन बोले बड़े हॉस्पिटल में दिखाना है देखना है कि प्रशासन आगे सभी वाटर पार्कों का निरीक्षण करके सुरक्षा के इंतजामों की जांच करता है या नहीं और जितने भी वाटर पार्क छतरपुर तहसील अंतर्गत संचालित हो रहे हैं और मैं यदि सुरक्षा के इंतजाम नहीं है तो जरूर उनको पहले समझाएं दी जानी चाहिए फिर भी नहीं माने तो उन पर कानूनी कार्यवाही जरूर होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न घाट सके।