//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। नगर पालिका छतरपुर के द्वारा सौंरा रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। जिसमें मोहल्लेवासियों का कहना है कि नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा पक्षपात पूर्ण कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार इन्द्रराज प्रजापति के मकान के बाउंड्री तोड़ी गई जबकि उसके आगे कई और रसूखदारों के मकान बने हुए थे उनका अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
जिसकी शिकायत आवेदिका के द्वारा सांसद महोदय एवं कलेक्टर महोदय व मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की गई। वहीं एसडीएम छतरपुर ने आश्वासन दिया है कि अतिक्रमण की कार्यवाही एक समान रूप से होगी अन्यथा नहीं होगी। आवेदिका किरण देवी प्रजापति ने यह आवेदन सभी अधिकारी और सांसदों को दिया है। अब देखना है कि नगर पालिका के अधिकारी अतिक्रमण की कार्यवाही निष्पक्ष करते हैं कि नहीं।