Translate

सोमवार, 15 जुलाई 2024

मोहन सरकार अभी तक नहीं बना पाई जिले के प्रभारी मंत्री जिले के अंदर कैसे होंगे तबादले?

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। मप्र शासन के मुखिया मोहन यादव के द्वारा अभी तक जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा नहीं की है। जिसके चलते जिले के सभी काम प्रभावित हो रहे हैं। आने वाले समय में जिले के अंदर के तबादले प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद कलेक्टर के द्वारा किए जाना है। परंतु मजेदार बात ये है कि मप्र सरकार के मुखिया मोहन यादव के द्वारा अभी तक जिले में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति नहीं की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभवत: 16 एवं 17 जुलाई को जिले के प्रभारी मंत्री की सूची जारी कर दी जाएगी। 


इसके बाद भी जिले के अंदर होने वाले तबादले प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर किए जाएंगे। यह पहली मर्तवा है कि सरकार चुनने के बाद लगभग चार और पांच माह बीतने के बाद भी जिले के प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति नहीं हुई है प्रभारी मंत्री बनने की आशा में कई मत्री आश लगाए बैठे हुए हैं परंतु प्रदेश के मुखिया ने अभी भी प्रदेश में किसी को प्रभारी मंत्री नियुक्त नहीं किया है जो कि मंत्रालय के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।