धीरजपुर हत्याकांड में एफआईआर दर्ज करने को लेकर गुस्साये मृतक के परिजन
//बिन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। जिले के थाना नौगांव क्षेत्र के लुगासी चौकी अंतर्गत धीरजपुर में 55 वर्षीय अधेड़ की एक से अधिक व्यक्तियों ने घेराबंदी कर हत्या कर दी।मृतक का नाम शंकर यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 55 वर्ष निवासी धीरजपुर।
मृतक शंकर यादव अपने खेत पर भैंस चरा रहा था तभी एक से अधिक व्यक्तियों ने घेराबंदी कर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। 55 वर्षीय अधेड़ को लहू लुहान अवस्था में अस्पताल लाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
मौके से प्राप्त जानकारी अनुसार हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
जानकारी लगते ही नौगांव एसडीओपी चंचलेश मरकाम , थाना प्रभारी सतीश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।