आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल।
//रूपेंद्र पाल//
भगवां(छतरपुर)। भगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठी तिगड्डा पर एक पेड़ के नीचे आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री बड़ामलहरा सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को तुरंत इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
श्री अग्निहोत्री ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल भेजवाया है। उन्होंने घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया है।