Translate

बुधवार, 14 अगस्त 2024

केंद्रीय संचार कार्यालय द्वारा देश की स्वतंत्रता पर केंद्रीय तीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

केंद्रीय संचार कार्यालय द्वारा देश की स्वतंत्रता पर केंद्रीय तीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नेटवर्क छतरपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय भोपाल के तत्वावधान में क्षेत्रीय कार्यालय छतरपुर मध्य प्रदेश द्वारा तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा, हर घर तिरंगा, विभाजन की विभीषिका और एक पेड़ मां के नाम विषयों पर आधारित कार्यक्रमों के अंतर्गत विभाग द्वारा स्थानीय निजी यूनिवर्सिटी में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन छतरपुर विधायक ललिता यादव द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरगाथा पर आधारित विशाल चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। विभाग के पंजीकृत दलों द्वारा विषय आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के दूसरे दिन 13 अगस्त 2024 को विभाग द्वारा रंगोली पेंटिंग और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विभागीय सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विशाल जन समूह और विद्यार्थियों ने चित्र प्रदर्शनी का गहन अवलोकन किया। 14 अगस्त को समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से आर.के. त्रिवेदी उपस्थित रहे।