Translate

शनिवार, 24 अगस्त 2024

छतरपुर में 16 शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित करने की कार्रवाई!!...कारण बताओ नोटिस जारी।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। जिला दंडाधिकारी छतरपुर, पार्थ जैसवाल ने एसपी छतरपुर के प्रतिवेदन पर कोतवाली थानांतर्गत 16 शस्त्र लाइसेंसों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17 के तहत यह नोटिस जारी किया गया है, जिसमें लाइसेंस धारकों रफत उल्ला खां (30.06 बोर रायफल), आजाद अली (315 बोर रायफल और 12 बोर दो नली बंदूक), नाजिम चौधरी (12 बोर दो नली), परवेज खां (22 बोर दो नली), मुख्तार (12 बोर दो नली), मु. जुनैद खां (12 बोर दो नली), तारिक (315 बोर रायफल), सकील अहमद (भरतल एक नली), फैजान (12 बोर दो नली), नईम खान (315 बोर रायफल), आसिफ खान (12 बोर दो नली), नसीम खान (12 बोर दो नली), इकबाल (12 बोर दो नली), सादाव हमीद उर्फ सोनू (315 बोर रायफल), शहजाद अली (315 बोर रायफल) और मोहम्मद इरफान (315 बोर रायफल) को शामिल किया गया है। 

इन लाइसेंसों के निरस्ती की प्रक्रिया का उद्देश्य भविष्य में संभावित दुरुपयोग की आशंका को समाप्त करना है। संबंधित लाइसेंस धारकों को 2 सितंबर 2024 को प्रातः 11 बजे अधोहस्ताक्षरी के समक्ष स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।