Translate

शनिवार, 10 अगस्त 2024

सागर-कानपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना!!....दो ट्रकों की भिड़ंत, ट्रक एवं युवक जलकर हुआ खाक।

 

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग के बक्सवाहा थाना के अंतर्गत मडदेवरा में दो ट्रक आमने-सामने टकरा गये जिसमे आईसर ट्रक ने आग पकड़ ली उसमें ट्रक चालक ट्रक के अंदर ही फस गया जिस कारण से ट्रक चालक भी आग की चपेट में आकर जल गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लगभग 11:00 बजे ग्राम मडदेवरा मैं आमने-सामने ट्रक टकरा गये  एक ट्रक में लोहे की पाइप  थे और दूसरे ट्रक में खाली बोरियां भरी हुई थी भिड़ंत इतनी  तेज थी कि बोरी भारे ट्रक ने आग पकड़ ली और ट्रक पलट गया जिसके बाद चालक ट्रक के बाहर नहीं निकल पाया चालक के साथ-साथ ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया जिसकी सूचना बक्सवाहा थाना को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को ने  ट्रक क्रमांक यू पी  51 BT 4810 के साथ दो युवक  आरोपी रिजवान खान, रफीक खान उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चकहैवतपुर थाना विन्दकी जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को का कहना है कि ट्रक में जाले युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है ट्रक पूरी तरह जल चुका है ट्रक मलिक को बुलाया गया है उसके बाद जले हुए युवक की जानकारी लगेगी।