Translate

गुरुवार, 22 अगस्त 2024

सागर कमिश्नर और आईजी का छतरपुर दौरा!!...घायल पुलिसकर्मियों से मिले....आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क छतरपुर। सागर कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र रावत और आईजी प्रमोद वर्मा ने छतरपुर शहर का दौरा किया। उन्होंने जिला अस्पताल में बुधवार को कोतवाली थाने में पथराव के दौरान घायल हुए पुलिस जवानों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली। इस मौके पर डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन समेत संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद, उन्होंने कोतवाली थाने का निरीक्षण कर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। कमिश्नर और आईजी ने जिला एवं पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि पथराव में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, और किसी भी आरोपी को छोड़ा न जाए।