Translate

मंगलवार, 6 अगस्त 2024

गर्भवती महिला समेत दलित परिवार को दबंगों ने पीटा!!...FIR पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई।



दबंगों द्वारा दलित परिवार को दी जा रही जान से मारने की धमकी

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। घुवारा तहसील के अंतर्गत ग्राम बडेरा के दलित परिवार ने बताया कि बिहारी यादव राजभान यादव तथा सत्तू घोषी सहित अन्य साथियों ने लाठी डंडों से पीटा गया है जिसकी एफआईआर घुवारा उप थाना में दर्ज कराई गई। लेकिन एक माह भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

गर्भवती महिला को दबंगों पीटा जिससे गर्भ के शिशु धड़कन पर असर

जब दबंग के द्वारा परिवार के सदस्यों को लाठी डंडों से मारा गया तब परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई जिसमें एक महिला का हाथ फैक्चर हो गया दूसरी ओर गर्भवती महिला को भी गर्भ में पीड़ा अस्पताल में इलाज करा जा रहा है।

दबंगों की धमकी से दलित परिवार सदमे में

दबंग राजभान यादव बिहारी यादव सत्तू घोषी सहित अन्य दबंगों के द्वारा दलित परिवार को धमकी दी जा रही यदि खेत पर गांव में दिखें तो जान मार देंगे। 

दबंगों द्वारा लगातार दलित परिवार को जाति सूचक शब्दों के साथ साथ गंदी-गंदी दी जा रही है गलियां

दबंग राजभान यादव बिहारी यादव सत्तू घोषी,जाति का प्रभाव दिखाकर दलित परिवार को लगातार जाति सूचक शब्दों के द्वारा अपमानित कर मां बेटी की गालियां दे रहे हैं साथ ही परिवार को गांव से भागने को कह रहे हैं।

रक्षक ही बने बैठे हैं भक्षक ,न्याय के लिए भटक रहा दलित परिवार

दलित परिवार के मुखिया कुंवर अहिरवार ने बताया कि बताया कि जब से मारपीट की जा रही है और धमकी दी जा रही है न्याय और रक्षा के लिए हमने पुलिस चौकी घुवारा से लेकर पुलिस अधीक्षक छतरपुर और कलेक्टर छतरपुर को भी आवेदन दिया है लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई हैं।